scriptप्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम पर उठाया सवाल पूछा भाजपा के दावे पूरे कैसे हो जाते | SP state president questions raised on EVM | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम पर उठाया सवाल पूछा भाजपा के दावे पूरे कैसे हो जाते

locationउन्नावPublished: Apr 19, 2019 06:17:46 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

प्रदेश अध्यक्ष के साथ फूलपुर सांसद ने भी मंच को किया साझा

नरेश उत्तम पटेल

प्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम पर उठाया सवाल पूछा भाजपा के दावे पूरे कैसे हो जाते

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि प्रदेश में 73 प्लस सीटों पर विजय हासिल कर रही है। 2017 के चुनाव के पहले भी उन्होंने यही कहा था और 325 सीटें लेकर विधानसभा में पहुंच गए। ऐसा क्यों। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है की ईवीएम में दोष है। जिसके बाद वीवीपैट लगाने का निर्णय लिया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पुरवा विधानसभा के चमियानी बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भारतीय पूंजी पतियों ने अपने आगोश में ले लिया है। इसके पूर्व नरेश उत्तम पटेल ने असोहा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

90 दिन में महंगाई कम करने को लेकर आई थी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि 90 दिनों के अंदर में कई कम कर दी जाएगी। लेकिन 5 वर्षों में महंगाई चरम पर पहुंच गई। पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, डीएवीपी के दाम आसमान छू रहे। रसोई गैस के नाम पर भी उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। ₹350 में मिलने वाला गैस भाजपा शासन के दौरान ₹1000 तक पहुंच गया। उज्जवला गैस का नाम पर भी आम लोगों को धोखा दिया गया है।
अमीर आदमी अमीर गरीब गरीब होता जा रहा है

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अमीर आदमी अमीर होता जा रहा है और गरीब गरीब होता जा रहा है।

2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि वह किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि केवल लघु और सीमांत किसानों का कर्जा ही माफ किया। जो किसानों के साथ धोखा था। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद की तीन अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया इस मौके पर फूलपुर के सांसद नागेंद्र पटेल, एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह बेबी, पूर्व विधायक उदय राज यादव, पूर्व जिला महासचिव शैलजा शरण शुक्ला, सीके त्रिपाठी, राजेश यादव, रवि शंकर पांडे शिव बहादुर पटेल, प्राचीन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सपा बसपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो