scriptसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – इस प्रकार हम पूरा प्रदेश जीतेंगे | SP state president said - like Gorakhpur, Carana, the whole state will | Patrika News

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – इस प्रकार हम पूरा प्रदेश जीतेंगे

locationउन्नावPublished: Jan 12, 2019 11:27:02 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा जब सपा ने उठाया ईवीएम का मुद्दा तो कांग्रेस ने साधी चुप्पी, गुजरात में हार के बाद ईवीएम की गड़बड़ी याद आई

कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा जब सपा ने उठाया ईवीएम का मुद्दा तो कांग्रेस ने साधी चुप्पी, गुजरात में हार के बाद ईवीएम की गड़बड़ी याद आई

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – इस प्रकार हम पूरा प्रदेश जीतेंगे

उन्नाव. पैदा करे किसान, खाए पूरा हिंदुस्तान, इसके बाद भी किसान भूखा मर रहा है। भाजपा ने देश के किसानों की ऐसी हालत कर दी। किसानों की हालत देश में किसी से छिपी नहीं है। सपा के किसान गोष्ठी में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। जनसभा में एमएलसी सुनील यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ला, पूर्व एमएलए बदलू खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
गोरखपुर कैराना की तरह पूरा प्रदेश जीतेंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में सपा बसपा के गठबंधन की घोषणा के बाद हम उसी प्रकार चुनाव जीतेंगे। जिस प्रकार गोरखपुर, कैराना में जीत हासिल की थी। अब हम पूरा प्रदेश जीतेंगे। श्री पटेल सामाजिक न्याय विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा के अंतर्गत जनपद की बांगरमऊ विधानसभा के शिवराज सिंह पटेल मेमोरियल उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ऊगु में किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मे खनन हो रहा हैं। उन्नाव बुंदेलखंड में भी खनन हो रहा हैं। किसान का पैसा लेकर लोग विदेश भाग रहे है। यहां लोग सिर्फ हमको और आपको बरगलाने व गुमराह करने का काम कर रहे है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यह लोग कभी भगवान की जाति बताते है तो क़भी जनता के बीच तनाव का माहौल बनाने का काम करते है।
बड़ी संख्या में कम्युनिस्ट ने पार्टी की सदस्यता ली

इस मौके पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब हम लोग ईवीएम का विरोध करते थे तब कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला और जब खुद चुनाव हार गए तो लिख कर दे दिया कि ईवीएम में गड़बड़ी है। यदि अखिलेश यादव ने जब मुद्दा उठाया था तो कांग्रेस को भी समर्थन करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर सहयोग की अपील की। इस मौके पर कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी फखरुद्दीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर एमएलसी, पूर्व एमएलसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद

जनसभा को एमएलसी सुनील यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व एमएलसी एस पी सिंह, पूर्व एमएलसी अरुण शकर शुक्ला, पुर्व विधायक बदलू खां, महिला सभा अध्यक्ष प्रभा यादव, चौधरी शैलेन्द्र पटेल, डाक्टर बीना वर्मा ने संबोधित किया, इस मौके पर राम बहादुर यादव, यशवंत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनी कांत सिंह, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, जिलासचिव में सुरेश पाल, मुकेश यादव, राजेश यादव साधु, शरीफ खान, बालेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो