scriptमेहंदी का रंग फीका नहीं हुआ था, उजड़ गया सुहाग | Suhag was destroyed on the second day of marriage. | Patrika News

मेहंदी का रंग फीका नहीं हुआ था, उजड़ गया सुहाग

locationउन्नावPublished: Dec 05, 2020 01:25:35 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– 2 दिसंबर को घर के इकलौते पुत्र की हुई थी शादी
– ग्रामीण दुर्घटना में मौत को संदिग्ध बता रहे हैं
 

मेहंदी का रंग फीका नहीं हुआ था, उजड़ गया सुहाग

Patrika

उन्नाव. शादी के दूसरे दिन बाइक पर निकले युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागज के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारी जन को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता पिता और नवविवाहित पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर का इकलौता पुत्र था।

 

घटना शुक्रवार की देर रात की है। बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकवा बाद गांव के निकट सत्यम पुत्र अशोक कुमार पांडे निवासी बेहटा भवानी सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने सत्यम को बीघापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार सत्यम की शादी विगत 2 दिसंबर को गौरी गांव में हुई थी। शुक्रवार को मोटरसाइकिल से घर से बाहर निकला था। बीघापुर थाना अंतर्गत अकवाबाद स्थित ढाबे के निकट खून से लथपथ पड़ा मिला। सत्यम की मौत से परिवारी जनों में मातम छा गया। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। ग्रामीण घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो