scriptस्वामी प्रसाद मौर्य – सपा शासन के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अपनों को | Swami Prasad Mourya say about shramik | Patrika News

स्वामी प्रसाद मौर्य – सपा शासन के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अपनों को

locationउन्नावPublished: Dec 30, 2020 10:59:47 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य - सपा शासन के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अपनों को

स्वामी प्रसाद मौर्य – सपा शासन के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अपनों को

उन्नाव. अंधा बांटे रेवड़ी, फिर फिर अपने को दे। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन हेतु मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान अपनों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। इस मौके पर मौजूद श्रमिकों से उन्होंने कहा कि आप अपना पंजीयन अवश्य कराएं। इससे आपको शासन से मिलने वाली सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह पंजीयन होने के बाद अपना मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।

अपर श्रम आयुक्त बीके राय ने पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर भी मौजूद थी। कार्यक्रर को विधायक बृजेश रावत, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने भी संबोधित किया। पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत निर्माण 22 श्रमिकों की पुत्रियों हेतु साइकिल वितरण, 600 चिकित्सा सहायता, 05 कन्या विवाह सहायता योजना, शिशु, 15 मातृत्व एवं बालिका मदद योजना, 06 निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना, 06 निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना के तहत श्रमिको को लाभान्वित कराया गया।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित की गई। लाभार्थियों को योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिलाओं को श्रम कानूनों एवं महिला श्रमिकों से संबंधित कानूनों के बारे मे जानकारी दी गई। .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो