scriptससुराल की खुशियों में शामिल होने जा रहे ब्लॉक के भतीजे की मौत से शोक की लहर | The death of the nephew of the block pramukh | Patrika News

ससुराल की खुशियों में शामिल होने जा रहे ब्लॉक के भतीजे की मौत से शोक की लहर

locationउन्नावPublished: Jan 17, 2019 08:14:47 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

ब्लॉक प्रमुख परिवार के 3 सदस्यों की दुर्घटना में मौत से मचा हड़कंप, लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना पोस्टमार्टम, हाउस पहुंचे विधायक व अधिकारीगण
 

ब्लॉक प्रमुख
उन्नाव. अभी एक वर्ष शादी को हुए थे, दिसंबर में घर में बिटिया की किलकारी गूंजी थी। घर से सुबह अपनी पत्नी व बिटिया को लेकर ससुराल फिरोजाबाद के लिए निकले थे। जहां बीती रात हर्षवर्धन सिंह अपनी ससुराल की खुशियों में शामिल होने जा रहे थे। सुबह घर से निकले हर्षवर्धन की फॉर्च्यूनर कार घर से लगभग एक किलोमीटर दूर नवाबगंज पक्षी विहार के गेट के सामने पहुंची ही थी कि अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे फॉर्चूनर के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ब्लॉक प्रमुख के घर की गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त देख पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंची थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला और गाड़ी को थाने में खड़ा करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नवाबगंज स्थित ब्लाक प्रमुख के घर के सामने इकट्ठा होने लगी। भीड़ इतनी ज्यादा बड़ी लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। हृदय विदारक घटना की जानकारी जिसने सुनी वही ब्लाक प्रमुख के घर की तरफ भागा।
गाड़ी खुद हर्षवर्धन सिंह चला रहा था

अपनी ससुराल की खुशियों में शामिल होने जा रहे हर्षवर्धन सिंह को पता नहीं था कि आगे मौत उसका इंतजार कर रही हो। जहां दुर्घटना के बाद पूरा परिवार समाप्त हो गया। गाड़ी खुद हर्षवर्धन सिंह चला रहा था। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पक्षी विहार के निकट फॉर्च्यूनर सवार हर्षवर्धन सिंह उर्फ लकी पुत्र बालेंद्र सिंह, पत्नी रिशा सिंह, उसकी नवजात पुत्री कि सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हर्षवर्धन सिंह ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह का भतीजा था। जो फॉर्चूनर में अपनी पत्नी और नवजात पत्नी के साथ जा रहा था। जहां अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज पक्षी विहार के निकट अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से फॉर्चूनर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत, जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे, डीआईजी / पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार, अपर जिलाधिकारी बीएन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे सहित सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जो मृतक परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। इस विषय में बातचीत करने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से या दर्दनाक हादसा हुआ है। जांच की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो