scriptVIDEO – पति कहता था बहुत बुरी मौत मारेंगे, बुर्का में शव मिला गंगा में उतराता | The husband used to say that he would die very badly, the body was found in the Ganges. | Patrika News

VIDEO – पति कहता था बहुत बुरी मौत मारेंगे, बुर्का में शव मिला गंगा में उतराता

locationउन्नावPublished: Jul 14, 2019 08:52:55 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– उन्नाव के रहने वाली बिटिया की शादी कानपुर के बेगमगंज क्षेत्र में 2 साल पूर्व हुई थी
– मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

सदर कोतवाली

पति कहता था बहुत बुरी मौत मारेंगे, बुर्का में शव मिला गंगा में उतराता

उन्नाव. गंगा नदी में बुर्का पहनने महिला का शव उतराता मिला। शव उतराता देख मौके पर हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी गंगा घाट पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने जो कहानी सुनाई उससे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उनका कहना था कि मृतका का पति शराब पीकर घर आता था और कहता था ऐसी मौत मारेंगे कोई देख नहीं पायेगा और उसने वही किया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया।

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का मामला

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर बस्ती के किनारे गंगा में बुर्का पहने महिला का शव उतराता मिला। शव को नदी में देख निवासियों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगा घाट कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और फोटो को सोशल मीडिया पर शिनाख्त के लिए वायरल किया। शव की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के कासिम नगर निवासी पीर अली ने अपनी बेटी जागीरा बेगम के रूप में किया।

2 साल पूर्व हुई थी शादी, दो लाख की मांग

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पूर्व हीरामणपुर बेगमगंज कानपुर निवासी आरिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ₹2 लाख दहेज के लिए बेटी को मारते पीटते थे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले फोन आया था कि पापा ससुराल वालों ने मारा पीटा है। इन्हें बक्शना नहीं। जिसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद सोशल मीडिया पर आई फोटो के बाद बिटिया के मरने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो