उन्नाव

नगर पालिका खुलेआम उड़ा रही कानून की धज्जियां, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान ने उठाया सवाल

नगर पालिका कूड़ा जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है जबकि कूड़ा जलाने पर रोक लगी है, कूड़ा डंपिंग का स्थान निश्चित नहीं
 

उन्नावNov 19, 2018 / 03:35 pm

Narendra Awasthi

नगर पालिका खुलेआम उड़ा रही कानून की धज्जियां, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान ने उठाया सवाल

उन्नाव. कूड़ा जलाया जा रहा है। जिससे पर्यावरण को हानि पहुंच रही है। अभी तक कूड़े को डंप करने का स्थान व निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जो शर्मनाक है। इस बात की निगरानी की जाए कि कूड़े को जलाया ना जाए। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान के महामंत्री डॉ एचसी तिवारी ने पत्रिका से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रतिबंधित कूड़ा जलाने को रोकने की मांग की है। गौरतलब है वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान देश प्रदेश और जनपद की ज्वलंत समस्याओं व उनके निस्तारण को लेकर बड़े पैमाने पर गोष्ठी का आयोजन करती है और ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचा समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहती है।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान के एचसी तिवारी ने कहा

इसी संदर्भ में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ एचसी तिवारी ने पर्यावरण पर चर्चा के समय बताया कि जाड़े के मौसम में जब पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले कारक बड़ी मात्रा में सामने आ जाते हैं। उसमें नगर पालिका भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जहां कूड़ा जलाकर उसका निस्तारण करती है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और तमाम प्रकार की बीमारियां लोगों में धर रही है। उन्होंने बताया कि आजादी के इतने लंबे समय बाद भी कूड़ा को जलाकर निस्तारित किया जा रहा है। जो कि प्रतिबंधित है। कूड़ा जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसकी निगरानी आवश्यक है। श्री तिवारी ने कहा कि कूड़ा जमा करने वाले स्थान का का भी निर्धारण नहीं हुआ है। जिससे सड़क किनारे जगह-जगह पूरा एकत्र कर लिया जाता है अौर बाद में इसे चोरी छुपे से कूड़ा जला दिया जाता है।

जलाकर ही कूड़े का निस्तारण एकमात्र रास्ता

गौरतलब है नगर पालिका द्वारा लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर विधायक पंकज गुप्ता के फार्म से थोड़ी दूर पर कूड़ा डंप करके उसमें आग लगा देती है। यही स्थिति शहर के बाहर चांदमारी के पास की है। जहां नगर पालिका कूड़ा इकट्ठा कर रही है। यहां पर भी इसी प्रकार कूड़े का निस्तारण कर दिया जाता है। अपने ज्ञापन में एचसी तिवारी ने कहा है कि कूड़े को जलाकर निस्तारित करने की प्रक्रिया में तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है। साथ ही कूड़ा डंप करने के लिए एक निश्चित स्थान को चिन्हित किया जाए जहां पर घोड़ा निस्तारित हो सके। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

Home / Unnao / नगर पालिका खुलेआम उड़ा रही कानून की धज्जियां, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान ने उठाया सवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.