scriptपंचायत चुनाव अपडेट – हाई कोर्ट के आदेशानुसार पंचायत राज विभाग की तैयारी | Three-tier Panchayat Election Update | Patrika News

पंचायत चुनाव अपडेट – हाई कोर्ट के आदेशानुसार पंचायत राज विभाग की तैयारी

locationउन्नावPublished: Mar 19, 2021 11:27:28 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है आरक्षण सूची जारी करने के लिए पंचायत विभाग रात दिन एक कर रहा है।

पंचायत चुनाव अपडेट -  हाई कोर्ट के आदेशानुसार पंचायत राज विभाग की तैयार

पंचायत चुनाव अपडेट – हाई कोर्ट के आदेशानुसार पंचायत राज विभाग कर रहा सूची तैयार

उन्नाव. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।।जिला पंचायत कार्यालय में रात दिन एक कर के आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। उल्लेखनीय हाई कोर्ट ने 2015 को आधार वर्ष मानते हुये आरक्षण सूची बनाने का निर्देश दिया था। जनपद में कुल 1040 ग्राम पंचायतें है। जिन पर निर्णय होना है।

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार आरक्षण की सूची तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद विकास भवन में चस्पा कर दी जाएगी। साथ ही इसे ऑनलाइन भी कर दिया जाएगा। जिससे लोग अपने एंड्राइड मोबाइल पर देख सकते हैं।।इधर सूची तैयार करने को लेकर पंचायत विभाग लगातार सक्रिय रहा। एडीओ पंचायत सहित अन्य लोगों को सूची तैयार करने में लगाया गया है। कल सूची फाइनल होकर चस्पा करने की संभावना है। आरक्षण सूची को 6 भागों में बांटा जा रहा है। जिसमें अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग पुरुष, महिला और अनारक्षित। विकास भवन सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो