scriptआज का पंचांग – माताएं, पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं व्रत | Today's Almanac - Mothers Wish for Longevity of Son | Patrika News

आज का पंचांग – माताएं, पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं व्रत

locationउन्नावPublished: Aug 07, 2020 08:01:20 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर दयाल त्रिवेदी आज के पंचांग व राशिफल के विषय में जानकारी दी

आज का पंचांग - माताएं पुत्र के दीर्घायु की कामना रखती हैं व्रत

Patrika

उन्नाव. आज 7 अगस्त 2020, विक्रम संवत 2077 शक संवत 1942 भाद्रपद की चतुर्थी तिथि है। आज बहुला चतुर्थी है। महिलाएं पुत्र के दीर्घायु कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर दयाल त्रिवेदी ने आज के पंचांग और राशिफल के विषय में जानकारी दी।

 

आज 7 अगस्त भादो मास की चतुर्थी तिथि का पंचांग

विक्रम संवत : 2077

शक संवत : 1942

संवत्सर नाम : प्रमादी

वार : शुक्रवार

ऋतु : वर्षा
माह : भाद्रपद

पक्ष : कृष्ण

तिथि : चतुर्थी रात्रि 02:07 (आज बहुला चतुर्थी है। पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं)

नक्षत्र : पू.भा. दोपहर 01:33
योग : सुकर्मा प्रातः 05:31

करण : बव दोपहर 01:08

चंद्रमा : कुम्भ प्रातः 06:57

सूर्योदय : प्रातः 05:31

सूर्यास्त : सायं 06:39

दिशाशूल : पश्चिम

निवारण उपाय : दही का सेवन कर घर से निकले
राहु काल : प्रातः 10:30 से 12:00।

गुलिक काल : प्रातः 07:30 से 09:00 ।

यम गण्ड काल : दोपहर 03:00 से 04:30

आज का राशिफल : –

मेष राशि : धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे, शुभ कर्म करने से भाग्य उदय होगा
वृष : नौकरी में तरक्की का योग, स्वजनों का सहयोग मिलेगा

मिथुन : आर्थिक उन्नति के द्वार खुलेंगे, शत्रुओं का नाश होगा

कर्क : सर्वत्र प्रशंसा होगी, बिगडे हुए कार्य बनेंगे, धन लाभ होगा
सिंह : व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी ,गृह में मांगलिक कार्य होंगे

कन्या : शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मामले मुकदमों में जीत होगी

तुला: मित्रों से लाभ होगा, धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे, यश बढेगा
वृश्चिक : दीन दुखियों का कल्याण करेंगे ,शुभ कार्यों में धन खर्च होगा

धनु : प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, उच्च पद पर आसीन होंगे, मान सम्मान बढेगा

मकर : मित्र आपकी प्रशंसा करेंगे, आपके ज्ञान की सर्वाधिक चर्चा होगी
कुम्भ: आज क्रोध से बचें, स्वजनों से वैचारिक मतभेद होंगे, वाणी पर नियंत्रण रक्खें, कम बोले

मीन : आकस्मिक यात्रा में जाना पड सकता है, आपके द्वारा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो