scriptआज का पंचांग – संतोषी माता की आप पर विशेष कृपा होगी | Today's almanac - Santoshi Mata will have special blessings on you | Patrika News

आज का पंचांग – संतोषी माता की आप पर विशेष कृपा होगी

locationउन्नावPublished: Jan 17, 2020 10:31:32 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– ज्योतिषाचार्य शंकर दयाल त्रिवेदी ने आज के पंचांग के विषय में विस्तृत जानकारी दी

आज का पंचांग - संतोषी माता की आप पर विशेष कृपा होगी

आज का पंचांग – संतोषी माता की आप पर विशेष कृपा होगी

उन्नाव. आज शुक्रवार के दिन आप पर संतोषी मां की कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य शंकर दयाल त्रिवेदी आज के पंचांग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सूर्योदय प्रातः 6:48 पर हुआ है जबकि सूर्यास्त 5:31 पर होगा। आज यात्रा का प्रारंभ के संबंध में उन्होंने बताया पश्चिम दिशा की तरफ का दिशाशूल होगा। पढ़ें आज के पंचांग के विषय में ज्योतिषाचार्य शंकर दयाल त्रिवेदी ने क्या जानकारी दी।

उन्होंने श्री बाबा फटहेश्वर महादेव जी की जय के साथ आज के पंचांग की शुरुआत की। बोले आज आप पर माँ संतोषी की कृपा बरसेगी ।

आज का पंचांग – व्रत उपवास और तीज त्यौहार
माघ मास

कृष्ण पक्ष

सूर्य उत्तरायण

उत्तर गोल

शिशिर ऋतु

सूर्योदय: प्रातः 06:48 बजे

सूर्यास्त : सायं 05:31 बजे

दिशा शूल : पश्चिम दिशा

राहु काल :प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दिनांक : 17: जनवरी 2020

वार : शुक्रवार

तिथि : सप्तमी प्रातः 07:29 बजे तक

नक्षत्र : चित्रा रात्रि 01:13 बजे तक ।

योग : सुकर्मा दोपहर 03:06 बजे तक ।
करण : बव प्रातः 07:29 बजे तक ।

चंद्रमा : कन्या राशि में दोपहर 01:49 बजे तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो