scriptसिंह राशि वालों को आलस्य से बचे, तुला राशि वाले के शत्रु पराजित होंगे | Today's almanac - what to do with horoscope, what not to do? | Patrika News

सिंह राशि वालों को आलस्य से बचे, तुला राशि वाले के शत्रु पराजित होंगे

locationउन्नावPublished: Aug 16, 2020 10:09:54 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– आज का पंचांग भाद्र मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि

सिंह राशि वालों को आलस्य से बचे, तुला राशि वाले के शत्रु पराजित होंगे

सिंह राशि वालों को आलस्य से बचे, तुला राशि वाले के शत्रु पराजित होंगे

उन्नाव. आज 16 अगस्त विक्रम संवत 2077 शक संवत 1942 भाद्र मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन पश्चिम दिशा शूल है। यह जानकारी वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर दयाल त्रिवेदी ने दी। उन्होंने आज के पंचांग व राशिफल के विषय में जानकारी दी।

आज का पंचांग

विक्रम संवत : 2077

शक संवत :1942

संवत्सर नाम :प्रमादी

वार : रविवार

ऋतु : वर्षा

माह : भाद्रपद

पक्ष : कृष्ण

तिथि : द्वादशी दोपहर 01:51
नक्षत्र : आद्रा प्रातः 07:03

योग : वज्र प्रातः 07:52

करण : तैतिल दोपहर 01:51

चंद्रमा: मिथुन रात्रि 12:53

सूर्योदय : प्रातः 05:35

सूर्यास्त : सायं 06:32

दिशाशूल : पश्चिम
निवारण उपाय : दलिया का सेवन करें

राहु काल : सायं 04:30 से 06:00

गुलिक काल : अपराह्न 03:00 से 04:30

यम गण्ड काल : दोपहर 12:00 से 01:30

आज का राशिफल
मेष राशि : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी , रोजी रोजगार में सफलता

वृष राशि : कार्य की सफलता के लिए प्रयासरत रहेंगें, विलासिता की भावना से बचें

मिथुन : शत्रुकोप का सामना करना पडेगा , गृहस्थ जीवन में अशांति रहेगी
कर्क : दाम्पत्य संबंधों से परेशान रहेंगें ,प्रियजनों के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा

सिंह : अजनबी व्यक्ति से संबंध बनेंगें, आलस्य प्रमाद से बचना अनिवार्य है

कन्या : अध्यात्मिक पक्ष मजबूत रहेगा, स्वास्थ्य बाधा बनी रहेगी
तुला: मन प्रफुल्लित रहेगा, शत्रु पराजित होंगे, यश में वृद्धि होगी

वृश्चिक : अभी वक्त आपके साथ नही है, राजकोप की संभावना रहेगी

धनु : किसी नई योजना को प्रारंभ करने की संभावना, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
मकर : बिगडे कार्य सुधरेंगे ,बकाया रकम की वापसी होगी

कुम्भ : असुविधाओं का निवारण होगा, यात्रा में कष्ट होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा

मीन : आर्थिक विकास दिनों-दिन बढेगा, स्वजन ईर्ष्या करेंगे, यश वृद्धि होगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो