script

ट्रांस गंगा सिटी – आंदोलित किसानों पर पुलिस की लाठियां, मचा हड़कंप

locationउन्नावPublished: Nov 16, 2019 08:52:49 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– जिलाधिकारी ने कहा किसानों के बीच अराजक तत्व आ गए
– प्रशासन ने लाठी, आंसू गैस के गोले व पानी की बौछार कर अधिग्रहित भूमि खाली कराया

ट्रांस गंगा सिटी - आंदोलित किसानों पर पुलिस की लाठियां, मचा हड़कंप

ट्रांस गंगा सिटी – आंदोलित किसानों पर पुलिस की लाठियां, मचा हड़कंप

उन्नाव. ट्रांस गंगा सिटी जमीन अधिग्रहण का विरोध आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने आंदोलित किसानों, महिलाओं और बच्चों तक की पिटाई कर डाली। जिससे कई को गंभीर चोटे आई। संबंधित जिला अधिकारी ने बताया कि किसानों के बीच कुछ अराजक तत्व भी आ गए थे जो प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया। इसके पूर्व आंदोलित किसानों ने खेत को खाली कराने आए जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया। जिसके बाद जेसीबी मशीन चालक को अपने कदम वापस करने पड़े। प्रशासन ने किसानों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली थी। पीएसी को भी मौके पर लगाया गया था। ट्रांस गंगा सिटी से जुड़े गांव में तनाव व्याप्त है।

 

अधिग्रहण के खिलाफ किसान कई माह से आंदोलित थे

गौरतलब है ट्रांस गंगा सिटी भूमि अधिग्रहण के विवाद में संबंधित गांव के लोग आंदोलित है। किसानों का हमला देख प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ किसानों पर हमलावर हुई और ताकत अजमा कर उन्हें धरना स्थल से खदेड़ दिया। इस दौरान प्रशासनिक अमला ने लाठी विंडो के साथ आंसू गैस और पानी के विचारों का भी इस्तेमाल किया। जिससे कई लोगों को चोटें आई और अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने आंदोलित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला प्रशासन की हुआ हमलावर

प्रशासनिक अमले का नेतृत्व कर रहे अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किसानों से बातचीत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। जिसे देख कर प्रशासनिक अमले ने भी लाठी पटकना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक कार्यवाही को देखते हुए आंदोलित किसान पेड़ों में बने फंदे फांसी के फंदे पर झूलने जा रहे थे। जिसे देख कर प्रशासन ने किसानों को ऐसा करने से रोका और लाठियां भांजी। इस दौरान मौके पर खड़े किस आंदोलित किसानों की मौके पर खड़ी गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि किसानों के बीच बाहरी अराजक तत्व भी आ गए थे। जिनमें कुछ कानपुर के भी शामिल है। जो किसानों के बीच घुसकर अराजकता फैला रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो