scriptTrans Ganga Hi-tech City – ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी, बड़ा सवाल आज क्या होगा, माहौल तनावपूर्ण | Trans Ganga Hi-tech City - Administration and farmers face to face | Patrika News

Trans Ganga Hi-tech City – ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी, बड़ा सवाल आज क्या होगा, माहौल तनावपूर्ण

locationउन्नावPublished: Nov 16, 2019 10:09:42 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– प्रशासनिक अमला सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद
– किसान भी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंच रहे हैं धरना स्थल पर
– विवाद पहुंचा खतरनाक मोड़ पर, पेड़ में बनाया फांसी का फंदा और दी चेतावनी

Trans Ganga Hi-tech City - ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी,  बड़ा सवाल आज क्या होगा, माहौल तनावपूर्ण

Trans Ganga Hi-tech City – ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी, बड़ा सवाल आज क्या होगा, माहौल तनावपूर्ण

उन्नाव. अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि पर अपने-अपने अदाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन और आक्रोशित किसान आमने सामने हैं। शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल अधिग्रहित की गई भूमि को खाली कराने के लिए पहुंच गई। जिसकी जानकारी मिलते ही किसान ट्रैक्टर ट्राली से भर कर मौके पर पहुंचने लगे। जिससे ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

 

प्रशासन जमीन पर कब्जे के लिए प्रयासरत

गौरतलब है अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ किसान लगातार धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। शासन द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि पर कब्जा करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद प्रशासनिक अमला एक बार फिर सक्रिय हो गया। दूसरी तरफ किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती होने पर किसान आत्महत्या करने की चेतावनी दे रहे हैं। विगत शुक्रवार को किसान नेताओं ने पेड़ से फांसी के फंदे बना करके भी प्रशासन और शासन को चेतावनी दे चुके हैं। किसान अधिग्रहित की गई भूमि पर काफी लंबे समय से खेती करते चले आ रहे हैं। इस संबंध में बातचीत करने पर गंगा घाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अधिग्रहित की गई भूमि पर काम शुरू होना है। जिसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल भी लगाया गया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो