उन्नावPublished: Feb 23, 2023 10:03:45 pm
Narendra Awasthi
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 24 घंटे के अंदर दो किशोरियों की हत्या कर दी गई। दोनों ही मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
उन्नाव के सफीपुर परिहर मार्ग पर 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की जानकारी घरवालों को उस समय हुई, जब सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे लड़की का शव देखा। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। इसके पहले असोहा थाना के तिवारी खेड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती की उसी के 'लैगी' से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों किशोरियों के शव का आज पोस्टमार्टम हुआ।