scriptदुर्घटना में मौत के बाद प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ जमकर पथराव | Two killed road accident, stone pelting on police | Patrika News

दुर्घटना में मौत के बाद प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ जमकर पथराव

locationउन्नावPublished: Jun 16, 2021 12:23:41 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मृतक परिजन का आरोप सत्ता पक्ष के विधायक की गाड़ी से हुआ हादसा, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
 
 
 
 

दुर्घटना में मौत के बाद प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ जमकर पथराव

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. विगत मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मगरवारा के पास मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक युवक में से एक की बहन की शादी एक दिन बाद होनी है। बहन की शादी की तैयारी के लिए युवक शहर की ओर आ रहा था। अकरमपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। मौत की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और जिला अस्पताल के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सदर कोतवाली प्रभारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नुकसान की भरपाई भी होगी।

लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग जाम

लेकिन आज एक बार फिर उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब दोनों ही परिवारों के लोग लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर जाम लगा दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण की पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि सत्ता पक्ष के विधायक की गाड़ी से हादसा हुआ है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और ना ही किसी प्रकार का मुआवजा दे रही है। जबकि दोनों ही परिवारों के कमाने वाले लड़कों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।

भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

जाम की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। समझाने का प्रयास किया गया। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पतराव इतना जबरदस्त दिख रहा है कि पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने लाठीचार्ज किया। समाचार लिखे जाने तक तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन जाम को खत्म कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने कहा कि मृतक परिजनों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं सेबल लाभान्वित करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज एक बार फिर अराजक तत्वों द्वारा लखनऊ कानपुर के बीच मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। जाम हटाने के दौरान उस पर हमला भी किया गया। जिससे 15 जवानों को चोट लगी है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो