scriptराज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो युवा अधिकारियों ने क्वालीफाई कर किया जिले का नाम रोशन | Two young officers qualified the name of the district | Patrika News

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो युवा अधिकारियों ने क्वालीफाई कर किया जिले का नाम रोशन

locationउन्नावPublished: Sep 11, 2021 08:49:54 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– हॉकी और शतरंज के लिए युवा अधिकारियों ने किया क्वालीफाई, इटावा और कानपुर में होगी आगे की प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो युवा अधिकारियों ने क्वालीफाई कर किया जिले का नाम रोशन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो युवा अधिकारियों ने क्वालीफाई कर किया जिले का नाम रोशन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सिविल सर्विसेज के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग से दो खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकासखंड बिछिया अखिलेश सिंह चौहान हॉकी और गंज मुरादाबाद के प्रदीप ने शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 और 14 सितंबर को हॉकी की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता इटावा में और शतरंज की प्रतियोगिता ग्रीन पार्क कानपुर में होगी।

यह भी पढ़ें

ड्रम के अंदर से बदबू, खोलने पर निकला शव, शिनाख्त बैंक कर्मी के रूप में हुई, रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया सिविल सर्विसेस कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के जनपद उन्नाव से प्रतिभाग करने वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ब्लॉक बिछिया अखिलेश सिंह चौहान ने हॉकी एवं ब्लॉक गंजमुरादाबाद के अधिकारी प्रदीप ने शतरंज की प्रतियोगिता में जिले का नाम रौशन करते हुए जनपद स्तर व मंडल स्तर की प्रतियोगिता को क्वालीफाई करते हुए राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।

उन्होंने बताया कि हॉकी की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता आगामी 13 व 14 सितंबर को जनपद इटावा में और शतरंज की राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता ग्रीन पार्क कानपुर में होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह जनपद के लिए गौरव कि बात है कि सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता में युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जिले का नाम रौशन किया। युवा कल्याण विभाग द्वारा दोनों ही अधिकारियों को राज्य स्तर पर विजय के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजय होने की शुभकामनाएं दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो