scriptजन्म में लगाया गया पौधा 18 साल बाद बेटी की चिंता दूर कर देगा – कृष्णा राज | Union Minister of State for Agriculture Krishnaraj in unnao | Patrika News

जन्म में लगाया गया पौधा 18 साल बाद बेटी की चिंता दूर कर देगा – कृष्णा राज

locationउन्नावPublished: Sep 10, 2017 06:30:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

किसानों कि आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य

unnao

unnao

उन्नाव. आज बेटियां बोझ नहीं है। आप सभी माताओं बहनों ने समाज के हर क्षेत्र में विकास करने का कार्य कर किया है। समाज में दहेज रूपी अभिशाप मिटाने का दायित्व भी हमें स्वयं उठाना होगा। आप सभी से आग्रह करना चाहती हूं कि बेटी पैदा होने पर आप एक शीशम, सागौन, पॉपुलर अन्य में से किसी एक का वृक्ष लगाएं। जैसे-जैसे बेटी बड़ी होगी वैसे वैसे पेड़ भी बड़ा होता जाएगा। 18 साल बाद वृक्ष हमारी बेटी की चिंता को समाप्त कर देगा। हमारी बेटी हम पर बोझ नहीं रहेगी। वह वृक्ष स्वयं हमारी बेटी की चिंता कर लेगा। स्थानीय निराला परीक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। हम किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य जरूर पूरा करेंगे। पशुपालन की नई योजनाओं को लागू किया जाएगा। जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिले। किसान का विकास हो, उसकी स्थिति में सुधार हो। नवजात शिशु की चिंता मां करती है परंतु मां की चिंता आशा बहू करती हैं।

कृष्णा राज ने कहा कि एक नवजात शिशु की चिंता मां करती है। किंतु उस मां की चिंता आशा बहुएं हर विषम परिस्थितियों में करती हैं। सरकार वचनबद्ध है। इन आशा बहुओं की चिंता करने का। जिसके परिणाम भी 4 महीने में आप सबके सामने होंगे।
आप महिलाएं कमजोर नहीं है। आप शक्ति है, शक्ति को सशक्त करने की जरूरत नहीं जरूरत है। विचारों को सशक्त करें। जिस दिन विचार सशक्त हो जाएंगे यह समाज, यह राष्ट्र सशक्त हो जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पखवाड़े के आयोजन के अंतर्गत चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न आयामों के अंतर्गत आज जिले के मुख्यालय पर स्थित निराला प्रेक्षाग्रह में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था।
जिसमें केंद्रीयकृषि मंत्री कृष्णा राज महिला सम्मान समारोह में शामिल होने आई थी। इस मौके पर आशा बहुओं के साथ समाज के विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हुई पूरा निराला प्रेक्षा गृह हाल खचाखच भरा हुआ था।
देश कि आधी अबादी न्यूनतम स्तर पर जीने को बेबस

कार्यक्रम को संबोधित करते आशा मौर्या ने कहा कि देश मैं समाज की आधी आबादी न्यूनतम स्तर पर जीवन जीने को बेबस है। आजादी के बाद 7० सालों में इन महिलाओं की चिंता किसी ने नहीं की। माननीय नरेंद्र मोदी जो मातृशक्ति के विषय में सोचा इन आशा बहुओं के सम्मान के विषय में सोचा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक इस विकसित समाज की कल्पना करना भी गुनाह है।
आज भारत एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें माताओं के स्वास्थ्य की भी चिंता करनी होगी। हमने 9 तारीख को एक वृहद स्तर पर माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य परीक्षण अभियान को चलाया। हमारी माताएं बहने स्वस्थ्य होंगी तो यह समाज स्वस्थ्य होगा और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। हमारी सरकार इन माताओं बहनों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाली आशा बहुओं की समस्याओं को खत्म करने का पूरा प्रयास करेगी।

प्रधानमंत्री ने केवल नारा देने का काम नहीं किया है


इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर स्वामी साक्षी महाराज ने कहा कि चंदशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, अब्दुल कलाम आजाद और गुलाब सिंह लोधी सभी महान हस्तियों को पैदा करने वाली मातृशक्ति ही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का केवल नारा ही देने का काम नहीं किया। आज देश की रक्षा की बागडोर एक महिला निर्मला सीतारमण के हाथों में है। विदेश मंत्रालय हमारी बहन सुषमा स्वराज के हाथों में है। बहन स्मृति ईरानी भी अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाले हुए हैं ।आज महिलाओं का युग है।
मोदी सरकार महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उन्हें विकास के लिए उपयुक्त दशाएं और परिस्थितियां उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। कार्यक्रम की संयोजिका कमलेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, राधारानी मिश्रा, रामश्री दीक्षित, चंद्रकांता जोशी, विमला कुरील, उमा गुप्ता, प्रीति सिंह, सोनी अवस्थी, जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान, अनुराग अवस्थी, विपिन मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी उपस्थित थे।
आशा बहुओं को सम्मानित किया गया


मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने सफीपुर से आशाबहू सुनीता प्रजापति, बांगरमऊ से आशाबहू विद्यावती, नवाबगंज से आशाबहू सुशीला, सरोसी से आशाबहू सुमन, सिकंदरपुर करण से आशाबहू सुनीता सिंह, बरमदेव बाबा गायत्री महिला संगठन से जया एवं रेखा सिंह, नवदुर्गा नारी शक्ति समूह मियागंज से सरोजिनी देवी, भोले बाबा प्रगति महिला संगठन मियागंज से लता कुमारी, संतोषी माता अर्पित महिला संगठन सिकंदरपुर कर्ण से सर्वेश कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो