scriptजिला प्रशासन की अनोखी पहल ‘पराली दो खाद लो’ से किसानों को बड़ी राहत | Unique initiative of district administration in the interest of farmer | Patrika News

जिला प्रशासन की अनोखी पहल ‘पराली दो खाद लो’ से किसानों को बड़ी राहत

locationउन्नावPublished: Nov 09, 2020 10:46:21 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– किसानों के लिए पराली बन गया है परेशानी का सबब
– जिला प्रशासन के दिए विकल्प से किसानों को बड़ी राहत

जिला प्रशासन की अनोखी पहल 'पराली दो खाद लो' से किसानों को बड़ी राहत

जिला प्रशासन की अनोखी पहल ‘पराली दो खाद लो’ से किसानों को बड़ी राहत

उन्नाव. जिला प्रशासन की अनोखी पहल पहल सर्जिकल किसानों को बड़ी राहत मिल रही है जिला प्रशासन किसानों को पराली के बदले गोबर की खाद दे रहा है। जिलाधिकारी की अनोखी पहल से किसानों को काफी राहत मिल रही है। गौरतलब है किसान खेत को खाली करने के लिए पराली जला रहे हैं। अब तक 60 से ज्यादा किसानों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा चुका है किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने या अनोखी पहल की है जिसके अंतर्गत दो ट्राली पराली के बदले किसानों को एक ट्राली गोबर की खाद दी जा रही है।

 

 

राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी धडल्ले से पराली जलाय जा रहा है। अब तक लगभग 62 लोगों के खिलाफ पराली जलाने का मुकदमा दर्ज हो चुका है। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने अभिनव प्रयास की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत किसानों को दो ट्राली पराली के बदले में एक ट्राली गोबर की खाद दी जाएगी। जनपद में लगभग 135 गौशाला है जिनके लिए चारा को लेकर अक्सर समस्या बनी रहती है पराली पहुंचने से गौशाला में जानवरों को चारा भी भरपूर मिलेगा और किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो