scriptउन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़े डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कराया जा रहा पोस्टमार्टम | Unnao involved in rape case, doctor dies under suspicious circumstances | Patrika News

उन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़े डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कराया जा रहा पोस्टमार्टम

locationउन्नावPublished: Jan 13, 2020 05:45:17 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को लाया गया था इमरजेंसी, जहां घोषित मृत किया गया

उन्नाव दुष्कर्म मामले में

उन्नाव दुष्कर्म मामला – सीबीआई गवाह डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कराया जा रहा पोस्टमार्टम

उन्नाव. उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म मामले में जुड़े मामले में डॉ प्रशांत उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह डॉ प्रशांत उपाध्याय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ प्रशांत उपाध्याय की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ गौतम सहित अन्य डॉक्टर कर्मी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

फतेहपुर में तैनात थे डॉक्टर

बताते चलें डॉ प्रशांत उपाध्याय पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता का उपचार ना कर जिला जेल भेजने का आरोप लगा था। चर्चा है कि विधायक के दबाव में डॉ उपाध्याय ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता का उपचार न करके जिला कारागार भेज दिया था। जिसके बाद सीबीआई जांच शुरू हुई और डॉ उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन बहाली के बाद डॉ प्रशांत उपाध्याय की ज्वाइनिंग फतेहपुर जिले में हुई थी। परिजनों के अनुसार डॉ प्रशांत उपाध्याय डायबिटीज पेशेंट थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बातचीत करने पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि कि शव को कब्जे में लिया गया है वहीं डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो