scriptउन्नाव दुष्कर्म मामला – उम्र में हेराफेरी करने के लिए फर्जी टीसी, चाचा पर अदालत का बड़ा आदेश | Unnao Dushkarm Maamala - Big decision by court | Patrika News

उन्नाव दुष्कर्म मामला – उम्र में हेराफेरी करने के लिए फर्जी टीसी, चाचा पर अदालत का बड़ा आदेश

locationउन्नावPublished: Jun 04, 2019 08:39:29 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

दुष्कर्म पीड़िता की चाचा के खिलाफ जीआरपी में दर्ज मुकदमे की चल रही सुनवाई, माखी पुलिस ने विवेचना के बाद अदालत को बताया टीसी फर्जी

उन्नाव दुष्कर्म मामला

उन्नाव दुष्कर्म मामला – उम्र में हेराफेरी करने के लिए फर्जी टीसी, चाचा पर अदालत का बड़ा आदेश

उन्नाव. उन्नाव का चर्चित दुष्कर्म मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अपने आदेश में अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को उसके द्वारा दाखिल की गई फर्जी टीसी मामले में वारंट जारी करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कुलदीप सिंह सेंगर उत्तराखंड में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ कम उम्र का फर्जी टीसी बना कर अदालत में पेश करने का मामला चल रहा है मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय ने विवेचना के दौरान टीसी फर्जी मिलने की पुष्टि पर यह आदेश जारी किया है।

गौरतलब है उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से शशी सिंह के पति हरिपाल सिंह ने पीड़िता, उसकी मां और चाचा पर फर्जी टीसी देने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस संबंध में माखी पुलिस ने विवेचना के बाद अदालत को बताया कि आरोपित दुष्कर्म पीड़िता के चाचा द्वारा पेश की गई टीसी फर्जी है। पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने चाचा को तलब किया।

वहीं एक अन्य मामला दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ जीआरपी उन्नाव में दर्ज है। जिसकी भी सुनवाई चल रही है। जिसमें लूट, माल बरामदगी व आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज हैं। जिसकी तारीख पर रायबरेली जेल में बंद चाचा को पुलिस लेकर उन्नाव आई थी। इस बीच फर्जी टीसी मामले में अदालत ने चाचा को तलब किया। पुलिस ने चाचा को अदालत में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने आरोपित चाचा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 15 जून निश्चित की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो