उन्नावPublished: Nov 21, 2023 08:12:23 am
Narendra Awasthi
उन्नाव में चार बच्चों की मौत के कारण पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया है। बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। जो मौत के कारण को संदिग्ध बना रहा है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चार भाई बहनों की मौत पर अब सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद चारों ही मासूम भाई बहनों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है पोस्टमार्टम भी वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टर के पैनल ने किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। बिसरा की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद सभी बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव के माजरा लालमन खेड़ा का है। डीएम अपूर्वा दुबे ने भी मौके पर पहुंचकर ढांढस बंधाया और मदद का आश्वासन दिया।