उन्नावPublished: Jun 06, 2023 08:11:28 am
Narendra Awasthi
उन्नाव और कन्नौज से मानसून दूर है। यहां सुबह की शुरुआत एक 31 डिग्री तापमान के साथ हो रही है। लेकिन इसका अनुभव लगभग 35 डिग्री तापमान के बराबर लगता है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। फिलहाल चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कन्नौज में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाओं की लपटें लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान आसमान छू रहा है। शाम 7 बजे 37 डिग्री तापमान के साथ लोगों को रहना पड़ रहा है। जानिए दोपहर में क्या स्थिति बन रही होगी। मानसून के पहले कि यह गर्मी लोगों को बेहाल की है।