scriptउन्नाव लोकसभा सीट से मिला साक्षी महाराज को टिकट | Unnao Lok Sabha ticket to Sakhi Maharaj | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव लोकसभा सीट से मिला साक्षी महाराज को टिकट

साक्षी महाराज का विरोध के स्वर का असर या फिर उनका कद लोकसभा से एक बार फिर उन्नाव से लड़ेंगे चुनाव

उन्नावMar 21, 2019 / 08:19 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव लोकसभा

उन्नाव लोकसभा सीट से मिला साक्षी महाराज को टिकट

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी सेंट्रल सिलेक्शन कमेटी द्वारा जारी की गई लिस्ट में साक्षी महाराज पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की 182 प्रत्याशियों की पहली सूची में साक्षी महाराज का नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी केेेे केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर साक्षी महाराज पर विश्वास जताया हैै।

परिणाम सुखद लाने के लिए दिया गया साक्षी महाराज को टिकट

गौरतलब है 2014 के लोकसभा के आम चुनाव में साक्षी महाराज को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया था। जिस में साक्षी महाराज ने तत्कालीन कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन सहित सपा और बसपा के प्रत्याशियों को करारी मात देते हुए फतेह हासिल की थी। अपने टिकट कटने की चर्चा के बाद क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र व प्रदेश नेतृत्व को खुली चुनौती दी थी यदि उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो परिणाम सुखद नहीं आएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणाम सुखद लाने के लिए भाजपा ने साक्षी महाराज को एक बार फिर टिकट दिया है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो