उन्नावPublished: Aug 27, 2023 09:06:43 pm
Narendra Awasthi
उन्नाव में गंगा का जलस्तर घटने के साथी कटरी क्षेत्र की समस्याएं और भी बढ़ गई। बीघापुर, बांगरमऊ, सदर, सफीपुर तहसील के बड़ी संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में है। सांसद साक्षी महाराज ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर दिखाई पड़ रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश में तबाही मचा रखी है। यहां के बांध से छोड़ा जा रहा पानी गंगा के जलस्तर को बढ़ा रहा है। गंगा नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थिति यह है कि जिले के गंगा किनारे के चार तहसीलों में स्थिति विकराल रूप ले चुकी है। गंगा का पानी खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर चुका है। किसान की सब्जियां भी बर्बाद हो गई हैं। कई गांव का संपर्क मार्ग भी टूट गया है। प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन राहत शिविर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मदद पहुंचा रही है।