उन्नावPublished: May 26, 2023 10:57:28 pm
Narendra Awasthi
उन्नाव में विधायक ने विपक्ष पर हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधायक अनिल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हारने वाले 180 रुपए की गोली खरीद कर मारने का प्लान बना रहे हैं। वह डरने वाले नहीं है। योगी की सरकार है। मेरे खिलाफ तमाम लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मौरावां नगर पंचायत में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर भी हमला किया। बोले भ्रष्टाचारी पुरवा विधानसभा क्षेत्र छोड़कर चले जाए।