उन्नावPublished: Jun 29, 2023 06:44:21 pm
Narendra Awasthi
Unnao news: उन्नाव में 500 के नोटों की गड्डी के साथ फोटो वायरल करना थानाध्यक्ष के परिवार को महंगा पड़ गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं। फोटो में दो बच्चे बेड पर 5-5 सौ के नोटों की दर्जनों गड्डियों से खेलते नजर आए। इतनी बड़ी रकम के साथ बच्चों की फोटो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।