script

औरैया में बवाल के बाद सपाईयों ने किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव हुए गिरफ्तार

locationउन्नावPublished: Aug 17, 2017 12:29:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

औरैया में बवाल के बाद सपाईयों ने किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव हुए गिरफ्तार

Akhilesh Yadav

akhilesh yadav

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को हुई घटना को लेकर औरैया में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना था।
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई थी। झड़प सपा सांसद प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के बाद हुई। इसके साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, संजय लाथर और अमिताभ बाजपेई को हिरासत में लिया। गिरफ्तार नेताओं को पुलिस आज कानपुर लेकर आ रही है। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर के पास GT रोड को जाम कर दिया है। इस दौरान सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सूचना मिलने पर आज औरैया के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें भी उन्नाव के उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अखिलेश यादव को पुलिस गिरफ्तार करके नवाबगंज गेस्ट हाउस लेकर चली गई। उधर प्रसाशन ने हरदोई समेत कई जिलों के नेता भी कन्नौज में घुसने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। अभी अखिलेश को कब तक बिठाया जाएगा यह पता नहीं है।
क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद प्रदीप यादव को औरैया जनपद में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे उनके औरैया जाने वाले संभावित मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान लगा दिए गए थे। नवाबगंज डिस्ट्रिक्ट टोल प्लाजा पर अपनी गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रूट डायवर्ट करते हुए आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ घूम गए। जहां हसनगंज थाना पुलिस ने अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पंखुड़ी पाठक ने किया ट्वीट 


सपा नेत्री पंखुड़ी पाठक ने भी ट्विट कर इस बात की पुष्टि की है। इस दौरान औरैया मामले में गुस्साये सपा छात्र सभा के लोगों ने योगी सरकार का फूंका पुतला। सपा छात्र सभा के लोगों ने ने बर्रा थाना क्षेत्र के हाइवे पर ये फूंका पुतला है।

ट्रेंडिंग वीडियो