scriptचंदे की रसीद दिखा पैसे वापस ले लें अखिलेश व संजय : साक्षी महाराज | Unnao Ram temple case Sakshi Maharaj donation receipt money back | Patrika News

चंदे की रसीद दिखा पैसे वापस ले लें अखिलेश व संजय : साक्षी महाराज

locationउन्नावPublished: Jun 17, 2021 04:32:06 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

– अयोध्या में रामलला के लिए खरीदी भूमि मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहाकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांक लें

sakshi_maharaj.jpg
उन्नाव. Ram temple controversy Sakshi Maharaj अयोध्या में रामलला के लिए खरीदी भूमि मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहाकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांक लें। अखिलेश यादव और संजय सिंह को घोटाले का शक है तो दोनों नेता चंदा देने वाली अपनी रसीद दिखकर अपना पैसा वापस ले लें।
भतीजे अखिलेश के प्रति उमड़ा चाचा शिवपाल यादव का प्रेम, भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में अपने आवास पर कहाकि, श्रीराम मंदिर निर्माण में राम भक्तों का धन लग रहा है, उस पर सवाल उठाने का नहीं। मंदिर निर्माण में सारा धन राम भक्तों का लग रहा है। सवाल उठाने वालों ने अगर मंदिर ट्रस्ट को चंदा दिया हो तो वह अपनी रसीद दिखाकर मुझसे उतनी धनराशि वापस ले जाएं। अगर चंदा नहीं दिया है तो फिर उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।
पुरखों ने रामभक्तों पर चलवाई थी गोली :- सांसद साक्षी महाराज ने आइना दिखाते हुए कहाकि, सवाल वहीं लोग खड़ा कर रहे हैं, जिनके पुरखों ने कहा था कि वहां परिंदा पर नहीं मारने पाएगा। वहां पर एक ईंट नहीं रखने देंगे और रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। अब मंदिर निर्माण शुरू होने से फिर पेट में दर्द होने लगा। जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। वहां पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।
पूरा जीवन समर्पित कर दिया :- साक्षी महाराज ने कहाकि, सारे आरोप बेबुनियाद है। राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार है।

ट्रेंडिंग वीडियो