scriptUnnao Rape Case- पीड़िता के परिवार को इस पार्टी का मिला साथ, दी 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद | Unnao Rape Case victim gets Rs 5 lakh help from this party | Patrika News

Unnao Rape Case- पीड़िता के परिवार को इस पार्टी का मिला साथ, दी 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद

locationउन्नावPublished: May 17, 2018 08:16:20 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा सभी को मिलनी चाहिए इसी प्रकार की मदद.

Unnao Rape victim

Unnao Rape victim

उन्नाव. उन्नाव दुष्कर्म मामले में जांच में आ रहे उतार चढ़ाव के बीच इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी ने दुष्कर्म पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें आर्थिक मदद दी। इस मौके पर इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने में भी उनकी पार्टी उनके साथ है। भविष्य में भी उनकी पार्टी हर तरह से मदद करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी इस मामले को संसद में उठाएगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे। इस मौके पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा कि इसी प्रकार की मदद उन सभी दबे कुचले लोगों की होनी चाहिए जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।
पार्टी ने संसद में भी मामला उठाने का दिया आश्वासन-

गौरतलब है कि विगत वर्ष जून महीने में दुष्कर्म पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से लगातार परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच विगत 3 अप्रैल को दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें उनकी जिला कारागार में निरुद्ध के दौरान मौत हो गई थी। इसके पूर्व दुष्कर्म पीड़िता परिवारीजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था। इसी क्रम में केरल से चलकर आए इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता को आर्थिक मदद दी है।
केरल और पश्चिम बंगाल से भी आए पार्टी के पदाधिकारी

स्थानीय नहरी विभाग के गेस्ट हाउस में इंडियन मुस्लिम लीग के पदाधिकारियों ने पहुंच कर दुष्कर्म पीड़ित परिजनों से बातचीत की। इस मौके पर इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर गफ्फार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों को न्याय दिलाने के लिए उनके पार्टी संसद में आवाज उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पार्टी हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर यूथ विंग द्वारा दुष्कर्म पीड़िता को ₹500000 का चेक दिया गया। गेस्ट हाउस में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी की यूथ विंग द्वारा उन्नाव रेप कांड कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक देने के लिए मुस्लिम यूथ लीग बंगाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर गफ्फार साहब, केरला से मोहम्मद हलीम, प्रदेश अध्यक्ष मुस्लिम लीग लखनऊ डॉक्टर मोहम्मद मतीन खान, मुस्लिम यूथ लीग आगरा से हाजी राहत अफरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्लिम लीग फिरोजाबाद व उच्च पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। उपरोक्त कार्यक्रम इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी की यूथ विंग द्वारा आयोजित किया गया था और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में ₹500000 की मदद दी गई।
इस मौके पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा कि इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी के पदाधिकारी बंगाल और केरल से आए थे जिन्होंने मदद दी है। हम चाहते हैं कि इसी प्रकार की मदद उन दबे कुचले लोगों की भी हो जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ उन्हें भी न्याय मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो