scriptघर से निकली थी खेतों में काम करने के लिए, दबंग उठा ले गए और फिर किया… | Unnao rape incident with dalit girl | Patrika News

घर से निकली थी खेतों में काम करने के लिए, दबंग उठा ले गए और फिर किया…

locationउन्नावPublished: Dec 15, 2018 07:55:52 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी दुष्कर्मी पर कार्रवाई नहीं लगाता है पुलिस पर सवालिया निशान, क्या पुलिस और दुष्कर्मी में समझौता हो गया!

 पुलिस पर सवालिया निशान

घर से निकली थी खेतों में काम करने के लिए, दबंग उठा ले गए और फिर किया…

उन्नाव. योगी सरकार अपने कर्मचारी व पुलिस महकमें को सख्त संदेश देने में क्या विफल हो रही है! दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस का रवैया लचीला नजर आ रहा है। जबकि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद दुष्कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इसके पहले भी कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त मामले में पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत नहीं किया था। जिसके बाद पीड़िता को पुलिस अधीक्षक की चौखट पर हाजिरी लगानी पड़ी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मजबूरी में कोतवाली पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन इसके आगे की कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र का

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगत खेड़ा के निकट का गांव निवासी दलित लड़की विगत 27 नवंबर को खेतों में बकरी चराने के लिए गई थी। उसी समय गांव का ही रहने वाला लाला अवस्थी पुत्र बच्चा अवस्थी उसे जबरन उठाकर बबूल की झाड़ी में ले गया और मुंह काला किया। लाला अवस्थी ने धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया था कि घर जाकर देर शाम अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मजबूरी में दर्ज हुआ था मुकदमा

दूसरे दिन सुबह अपनी मां के साथ हुआ पुरवा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पूरवा कोतवाली पुलिस ने गांव प्रधान और दुष्कर्मी को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और दुष्कर्मी युवक की सह पर पुलिस ने धोखे में उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और समझौता लिखकर दे दिया और कहा की घर जाओ युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। दूसरे दिन गांव वालों ने बताया कि यह मुकदमे की कॉपी नहीं बल्कि समझौता का कागज है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस पुरवा ने अभियुक्त पंजीकृत कर लिया। लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की।

विवेचना अधिकारी ने बताया

दुष्कर्मी युवक आज भी उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में बातचीत करने पर विवेचना अधिकारी क्षेत्राधिकारी पुरवा ने बताया कि अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। खोज चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो