scriptउन्नाव का चर्चित दुष्कर्म मामला – सीबीआई गवाह की मौत | Unnao's dushkarm case - CBI witness's death | Patrika News

उन्नाव का चर्चित दुष्कर्म मामला – सीबीआई गवाह की मौत

locationउन्नावPublished: Feb 20, 2019 05:55:44 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले में सीबीआई के गवाह की मौत, दुष्कर्म पीड़िता की दादी की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जेल में बंद चाचा का हो रहा है इंतजार

उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले

उन्नाव का चर्चित दुष्कर्म मामला – सीबीआई गवाह की मौत

उन्नाव. जनपद का चर्चित भाजपा विधायक दुष्कर्म घटना में सीबीआई के प्रमुख को गवाहों में से एक दुष्कर्म पीड़िता की दादी की मौत हो गई। जिसके अंतिम संस्कार के लिए परिवारी जन रायबरेली की जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का इंतजार कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवारी जनों के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता की दादी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी इस दौरान उनकी मौत हुई।

 

लंबे समय से बीमार थी दुष्कर्म पीड़िता की दादी

मामला माखी थाना क्षेत्र के गांव माखी का है। उन्नाव का चर्चित भाजपा विधायक से संबंधित दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म पीड़िता की दादी भी सीबीआई की की गवाह सूची में शामिल थी। जिसकी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। जबकि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो इस समय रायबरेली की जेल में बंद है ।परिवारी जनों को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का इंतजार है। जिससे कि मृतका का अंतिम संस्कार हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो