scriptUnnao Sadar Constituency – मतदाताओं के सामने नतमस्तक नेता, विवादित बयानों का भी दौर शुरू, जाने सदर विधानसभा का हाल | Unnao Sadar constituency - Assembly elections 2022 detail | Patrika News

Unnao Sadar Constituency – मतदाताओं के सामने नतमस्तक नेता, विवादित बयानों का भी दौर शुरू, जाने सदर विधानसभा का हाल

locationउन्नावPublished: Sep 08, 2021 09:33:55 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– सदर विधानसभा 165 से विधायक पंकज गुप्ता ने सदर कोतवाली में अपने समर्थकों के साथ आधी रात धरना देने पहुंच गए। यहां पर निषाद समुदाय से आने वाले मनोहर लाल और उनके परिवार का सबसे अधिक कब्जा रहा। उपचुनाव में बीजेपी से पंकज गुप्ता ने जीत हासिल की। अभी किसी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की।
 
 
 
 
 
 
 

Unnao Sadar Constituency - मतदाताओं के सामने नतमस्तक नेता, विवादित बयानों का भी दौर शुरू, जाने सदर विधानसभा का हाल

Pattrika

नरेंद्र नाथ अवस्थी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख की घोषणा भले ना हुई हो। लेकिन राजनीतिक दलों में हलचल तेज है। लगातार पार्टियों द्वारा किसी न किसी बहाने कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आंकड़ों को सहेजने का भी दौर जारी है। जिले की सदर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अभी किसी भी पार्टी ने घोषणा नहीं की। लेकिन चर्चाओं का जोर दर जारी है। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की आजमाइश जारी है। विवादित बयान भी आने शुरू हो गए। पिछले साढ़े चार सालों में सदर विधानसभा में विशेष विकास कार्य देखने को नहीं मिला।

 

 

उन्नाव विधानसभा का इतिहास

सदर विधानसभा सीट के लिए पहला चुनाव 1991 हुआ था। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के लीलाधर ने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के लिए सीट निकालने में एक ही परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है मनोहर लाल ने इस सीट पर 3 बार जीत हासिल की है जिसमें लोकदल, जनता दल और सपा शामिल है। जबकि मनोहर लाल के दो पुत्र दीपक कुमार और रामकुमार ने सदर सीट से विधानसभा का नेतृत्व किया है। बीजेपी से विधायक पंकज गुप्ता ने 2014 के उपचुनाव और 2017 में जीत हासिल की। शिवपाल सिंह ने सदर विधानसभा सीट पर 3 बार जीत हासिल की। अन्य विजय प्रत्याशियों में बीएसपी से कुलदीप सिंह सेंगर, कांग्रेस के जियाउर रहमान अंसारी ने दो बार और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चौधरी खजान सिंह और भारतीय क्रांति दल से अनवार अहमद शामिल है।

यह भी पढ़े

रविवार से गायब 4 वर्षीय मासूम का शव इस हालत में मिला, परिजन ने हत्या कर शव को फेंकने का लगाया आरोप

मतदाताओं की संख्या

सदर विधानसभा में कुल 392427 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 215191, महिला 177214 और अन्य मतदाता 22 है।
यह भी पढ़ें

क्या मजबूरी रही इस मां की जिसने नवजात को फेंक दिया सड़क किनारे? रोने की आवाज से इकट्ठा हो हुई भीड़

सत्तापक्ष के विधायक को बैठना पड़ा था धरने पर

सत्ता पक्ष का विधायक होने के बाद भी जनपद मुख्यालय की व्यवस्था में कोई विशेष अंतर नहीं आया। शहर के लिए यातायात व्यवस्था नासूर बना है। गंदगी, बेरोजगारी, बिजली, अवैध वसूली, अराजकता, भ्रष्टाचार यहां की प्रमुख समस्या है। अवैध खनन भी जमकर हो रहा है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार लोगों को परेशान कर रहा है। जिसका प्रमाण सदर विधायक पंकज गुप्ता से उस समय मिला जब अपने समर्थकों के साथ आधी रात में धरना देने पहुंच गए। बाद में उन्हें बैकफुट में आना पड़ा था। साक्षी महाराज भले ही कहते हो कि अब बिजली नहीं जाती है। लेकिन बिजली समस्या लोगों को खूब रुला रही है।

प्रमुख धार्मिक स्थल

सदर विधानसभा में जानकी कुंड परियर का अपना विशेष महत्व है। यहां मैया जानकी ने समाधि ली थी। जंगलेश्वर, मंगलेश्वर, भीमेश्वर, गोकुल बाबा, सिद्धनाथ मंदिर, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जहां पर बड़ी संख्या में भक्तगण मत्था टेकते हैं मां गंगा सदर विधानसभा को और भी महत्वपूर्ण बना देती हैं। जहां बड़ी संख्या में भक्त विभिन्न पर्वों पर आस्था की डुबकी लगाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो