scriptजो विरोध करते थे अब अयोध्या जाने को उत्सुक : साक्षी महाराज | Unnao Sakshi Maharaj Ayodhya Ram Temple foundation laying ceremony | Patrika News

जो विरोध करते थे अब अयोध्या जाने को उत्सुक : साक्षी महाराज

locationउन्नावPublished: Aug 01, 2020 02:16:07 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग पहले रामजन्म भूमि का विरोध कर रहे थे, वही अब वहां जाने के लिए उत्सुक हैं।

जो विरोध करते थे अब अयोध्या जाने को उत्सुक : साक्षी महाराज

जो विरोध करते थे अब अयोध्या जाने को उत्सुक : साक्षी महाराज

उन्नाव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। पूरे प्रदेश और देश उत्साह से भरा हुआ है। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग पहले रामजन्म भूमि का विरोध कर रहे थे, वही अब वहां जाने के लिए उत्सुक हैं। पांच अगस्त से अयोध्या में नए युग का शुभारंभ होने जा रहा है। अयोध्या पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बहुत ही शुभ मुहूर्त में रामजन्म भूमि का पूजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्म भूमि का पूजन करेंगे। इसके बाद परियर को पर्यटन स्थल बनाने के साथ श्रीराम सर्किट योजना से जल्द जोड़ा जाएगा। फैसले के साथ खड़े होने के लिए सांसद ने मुस्लिम समुदाय प्रशंसा की।
सांसद साक्षी महाराज ने कहाकि, इस निर्णय से पूरे देश में कहीं पत्ता तक नहीं हिला। अयोध्या जैसी स्थिति न काशी में है और न मथुरा में है। यहां किसी तरह के आंदोलन की आवश्यकता नहीं है, हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेबल पर बैठकर चाय पीते हुए इसका निस्तारण कर लेंगे। साक्षी महाराज ने कहा, श्रद्धालु अयोध्या न पहुंच कर घरों में ही दीप जलाकर दीवाली और खुशियां मनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो