163 सफीपुर सुरक्षित सीट से बीजेपी ने अपने पुराने विधायक बंबा लाल दिवाकर को ही टिकट दिया है। जबकि सपा ने पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत, कांग्रेस ने शंकर लाल गौतम और बीएसपी ने राजेंद्र गौतम को टिकट दिया है। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में होने की संभावना है। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 345 886 है जिसमें 190393 पुरुष और 155487 महिला मतदाता है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 6 है।
से बीजेपी ने निवर्तमान विधायक बृजेश रावत को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर आंचल वर्मा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने मधु सिंह और बसपा ने सेवक लाल रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी से शत्रुघ्न लाल रावत को टिकट दिया है। यहां पर त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना दिखाई पड़ रही है। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 342702 है जिसमें 185358 पुरुष 157316 महिला और 28 थर्ड जेंडर मतदाता है।
यह भी पढ़ें
165 उन्नाव सदर विधानसभा165 उन्नाव सदर विधानसभा से बीजेपी ने सदर विधायक पंकज गुप्ता को टिकट दिया है। यहां से समाजवादी पार्टी ने डॉ अभिनव कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने उन्नाव कांड से मशहूर पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी से देवेंद्र सिंह और आम आदमी पार्टी से युवराज सिंह मैदान में है। सदर विधानसभा में मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार बन रहे हैं। बीएसपी प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति का एहसास करा रहे हैं। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 409053 है। जिसमें 222136 पुरुष और 186889 महिला मतदाता है जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 28 है।
से बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की जगह आशुतोष शुक्ला को चुनाव में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी से अंकित सिंह परिहार कांग्रेस से जंग बहादुर सिंह और बसपा से बृज किशोर वर्मा मैदान में है। यहां पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन रहे हैं। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 416097 है। जिसमें 224443 पुरुष 191649 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता है।
167 पुरवा विधानसभा
से बीजेपी ने 2017 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट से जीते अनिल सिंह को बीजेपी से टिकट दिया है। जबकि सपा ने उदय राज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने यहां से महिला को प्रत्याशी बनाया है। मुनव्वर राना की पुत्री उरूसा राना को टिकट दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने कुलदीप यादव को टिकट दिया है। यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है। पुरवा में कुल मतदाताओं की संख्या 415115 है। जिसमें 224399 पुरुष और 190702 महिला मतदाता है। थर्ड जेंडर की संख्या 14 है।