scriptUP assembly election 2022: जय श्रीराम के नारे पर हुए विवाद के बाद फायरिंग, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई | UP assembly election 2022: religious slogans controversy, police enquiry... | Patrika News
उन्नाव

UP assembly election 2022: जय श्रीराम के नारे पर हुए विवाद के बाद फायरिंग, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

 
क्या जय श्री राम कहने पर गोली चल सकती है? पुलिस ने फायरिंग की बात को नकार रही है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पार्टी विशेष के विशेष समुदाय के लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिस समय यह घटना घटी मतदान अपने अंतिम चरण में था। मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को कोतवाली ले आई। एसपी ने कहा जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
 

उन्नावFeb 24, 2022 / 08:47 am

Narendra Awasthi

UP assembly election 2022: जय श्रीराम के नारे पर हुए विवाद के बाद फायरिंग, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

paitrik

विधानसभा चुनाव 2022 मतदान प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में थी। लगभग 5 बजे बीजेपी कार्यकर्ता मतदान करके बाहर निकला और उसने जय श्री राम का उद्घोष कर दिया। विरोधियों के बस्ते पर बैठे समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने भी धार्मिक नारा लगाया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष से फायरिंग की घटना शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस दो लोगों को कोतवाली ले आई। बीजेपी कार्यकर्ताओं को कोतवाली लाए जाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सदर विधायक के साथ अन्य बीजेपी नेता कोतवाली पहुंचे। जहां जमकर हंगामा हुआ। एसपी ने बताया कि फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

सदर विधानसभा का मामला

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करोवन गांव का है। विधानसभा चुनाव का मतदान अंतिम क्षणों में था। चर्चा है कि लगभग 5 बजे एक मतदाता वोट डालने के बाद जय श्रीराम के नारे लगा दिया। जिससे विरोधी विरोधी पक्ष से धार्मिक नारे लगने लगे। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। बीजेपी समर्थकों का कहना है फायरिंग के साथ मुझे पत्थर भी चलाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों के साथ मारपीट की। विरोधी पक्ष के लोगों के साथ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस बाद में उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें

मतदान बहिष्कार की सूचना पर पहुंचे डीएम ने कुछ इस प्रकार शुरू कराया मतदान

पुलिस अधीक्षक ने कहा

बीजेपी कार्यकर्ताओं को पकड़ कर लाए जाने से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप है। कोतवाली में हंगामे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बीजेपी समर्थक लोगों का कहना था कि उनके साथ मारपीट हुई है और दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर विधायक सहित अन्य भाजपा नेता पहुंच गए। इस संबंध में बातचीत करने पर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Unnao / UP assembly election 2022: जय श्रीराम के नारे पर हुए विवाद के बाद फायरिंग, एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो