मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने जिले में बनाए गए अमर शहीद बूथ पहुंचे जहां उन्होंने मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तिलक भी लगाया। अमर शहीद बूथ पर वीर अब्दुल हमीद, मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडे और राइफलमैन संजय कुमार की फोटो लगी है।
162 बांगरमऊ विधानसभा से बीजेपी के वर्तमान विधायक श्रीकांत कटियार, कांग्रेस से आरती बाजपेई, बसपा से रामकिशोर पाल चुनाव मैदान में है।
सफीपुर से प्रमुख प्रत्याशीइसी क्रम में सफीपुर से बीजेपी से बंबा लाल दिवाकर, सपा से सुधीर रावत बीएसपी से राजेंद्र गौतम और कांग्रेस से शंकर लाल गौतम मैदान में है।
जबकि मोहान से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश रावत, सपा प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा, बीएसपी से सेवक लाल रावत कांग्रेस से मधु सिंह, चुनाव लड़ रही हैं।
उन्नाव सदर विधानसभा के प्रत्याशीजबकि उन्नाव सदर से बीजेपी प्रत्याशी पंकज गुप्ता सपा से डॉक्टर अभिनव कुमार बहुजन समाज पार्टी से देवेंद्र सिंह और कांग्रेस से आशा सिंह चुनाव लड़ रही हैं।
भगवंत नगर विधानसभा से प्रत्याशीभगवंत नगर से बीजेपी ने आशुतोष शुक्ला को टिकट दिया है। जबकि सपा ने अंकित सिंह परिहार, बहुजन समाज पार्टी से बृज किशोर वर्मा और कांग्रेसी से जंग बहादुर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
पुरवा विधानसभा से बीजेपी से अनिल सिंह सपा से उदय राज यादव बसपा से एक विनोद कुमार त्रिपाठी और कांग्रेस से उरूसा इमरान राणा चुनाव मैदान में है
मतदाताओं को कई वर्गों में विभाजित किया गया
जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 85 हजार 870 है। इनमें 12 लाख 40 हजार 612 पुरुष और 10 लाख 45 हजार 145 महिला मतदाता है अन्य मतदाताओं की संख्या 113 है। इनमें 80 साल से ज्यादा उम्र के 41974 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17240 है। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 22608 है।
यह भी पढ़ें
UP assembly election 2022- इन पहचान पत्रों के साथ आप कर सकते हैं मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी
मतदान केंद्रों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
दिल्ली में कुल 1682 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 2656 मतदान स्थल है। जिले को कुल 27 जोन में बांटा गया है। इनमें 209 सेक्टर बनाए गए हैं। शांतिपुर मतदान संपन्न कराने के लिए कर्नाटक, केरल, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि जिले में पहुंची एक सौ कंपनी केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त बलिया, सहारनपुर, जालौन, अमरोहा, झांसी, आजमगढ़, देवरिया, मुजफ्फरनगर, जीआरपी गोरखपुर से यूपी पुलिस भी पहुंची है। मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है। 50% मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं