उन्नावPublished: Jul 23, 2023 07:36:06 am
Narendra Awasthi
उन्नाव में मंगलवार की देर रात से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गर्मी और उमस लगातार लोगों को परेशान करेंगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को गर्मी चरम पर रहेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावनाएं है।