scriptUP weather forecast: IMD gave this information about rain | UP weather forecast: पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं का असर, मौसम पर जानें आज और कल का मौसम | Patrika News

UP weather forecast: पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं का असर, मौसम पर जानें आज और कल का मौसम

locationउन्नावPublished: Aug 26, 2023 10:20:39 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

उन्नाव में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। जब आसमान से बदल दूर जा चुके हैं। मानसून की बारिश के विषय में मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

UP weather forecast: पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं का असर, मौसम पर जानें आज और कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज आसमान साफ है। हल्के-फुल्के बादल अपनी उपस्थिति का एहसास कर रहे हैं। तापमान में भी वृद्धि नजर आ रही है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 27 अगस्त के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। सूरज की तेज करने लोगों को परेशान करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.