scriptUP weather forecast: Severe heat and humidity affect life | UP weather forecast: भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, जानें बारिश कब होगी | Patrika News

UP weather forecast: भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, जानें बारिश कब होगी

locationउन्नावPublished: Sep 03, 2023 06:14:50 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है। भीषण गर्मी और उम्र से जनजीवन बेहाल है। सूरज की तेज किरण लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

UP weather forecast: भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, जानें बारिश कब होगी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गर्मी चरम पर है। दिन हो या रात लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्थिति यह है कि पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा रही है। तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है। आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आगामी 4 अगस्त का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं वाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.