script

UP weather update – आने वाले 3 दिनों में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, क्या कहता है मौसम विभाग

locationउन्नावPublished: Jul 08, 2021 11:30:22 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आने वाले 3 दिनों में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए देख रहा

UP weather update - आने वाले 3 दिनों में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना, क्या कहता है मौसम विभाग

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वही उमस भरी जिंदगी से जीवन बेहाल है। मानसून भी धोखा दे रहा है। बादल आते हैं और उमड़ घुमड़ कर वापस हो जाते हैं। किसानों के माथे पर भी सिकन देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में आंधी पानी के साथ बारिश की संभावना है। जिससे कि गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। दोपहर के बाद गरज के साथ बारिश की जानकारी दी जा रही है। आंधी भी आने की संभावना है। कल 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंग और गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। जबकि 10 जुलाई को 35 और 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल रहेंगे। 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। सवेरे गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। देर रात गलत के साथ आंधी पानी की भी संभावना है।

 

किसान देख रहा आसमान की तरह

बारिश ना होने के कारण जनजीवन तो बेहाल है। खेती किसानी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे समय जब किसान को सबसे अधिक पानी की आवश्यकता है। मानसून भी धोखा दे रहा है। गिरजा शंकर यादव ने बताया कि उन्हें पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है और सिंचाई के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। फिलहाल किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है कि कब मानसून की बारिश से उनके खेतों में पानी भरे।

ट्रेंडिंग वीडियो