उन्नावPublished: Jun 08, 2023 05:47:41 am
Narendra Awasthi
मानसून के आने में अभी इंतजार है। सूरज की गर्मी से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रात 11 बजे का तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
जून महीने में मानसून के आने में हो रही देरी का असर मौसम पर पड़ रहा है। 40 डिग्री से ऊपर का तापमान लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी पड़ेगी। हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। रात का भी तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आइए जानते हैं उन्नाव और कन्नौज का मौसम कैसा रहेगा-