उन्नावPublished: Oct 12, 2023 05:47:43 am
Narendra Awasthi
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल है। उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तक एक तरफ फैला हुआ है। जानते हैं उन्नाव और कन्नौज का मौसम कैसा रहेगा?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। अगले 24 से 48 घंटे में देश के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। परिस्थितियों मानसून वापसी के अनुकूल हो रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। एक टर्फ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैला हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक व नोडल ऑफिसर डॉ सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। रात के तापमान में कमी आएगी।