scriptक्षेत्र के अजेय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गहरी साजिश के शिकार -संगीता सिंह सेंगर | Victims of deep plot are MLA Kuldeep Singh Sanger | Patrika News

क्षेत्र के अजेय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गहरी साजिश के शिकार -संगीता सिंह सेंगर

locationउन्नावPublished: Mar 25, 2019 06:46:21 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का संदेश लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर पत्रकारों के बीच पहुंची

क्षेत्र के अजेय विधायक

क्षेत्र के अजेय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गहरी साजिश के शिकार -संगीता सिंह सेंगर

उन्नाव. कुलदीप सिंह सेंगर निर्दोष है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें देश की न्यायपालिका और जनता पर पूरा भरोसा है। शीघ्र ही कुलदीप सिंह सेंगर ने दोष मुक्त होकर हमारे बीच होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। जिन्हें गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है।

स्वस्थ विचारधारा व अवसरवादीयों के विचार शून्य के बीच लड़ाई

जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त बनाने की विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी चल रहे हैं जबकि दूसरी तरफ अवसर वादियों का विचार शून्य एक ऐसा गठबंधन है, जिसकी ना कोई विचारधारा है और ना ही चिंतन। साक्षी महाराज को जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने का काम करना है। गौरतलब है जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर भगवंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी है। जो सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

क्षेत्र के अजेय विधायक के रूप में जाने जाते हैं कुलदीप सिंह सेंगर

गौरतलब है जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर के पति भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जनपद में अजेय विधायक के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने आज तक एक भी चुनाव नहीं आ रहा है। सदर विधानसभा से शुरू हुई उनकी विधानसभा चुनाव की यात्रा बांगरमऊ, भगवंत नगर तक पहुंची। लेकिन कहीं भी उन्हें निराशा हाथ नहीं लगी। जिसका जिक्र जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने प्रेस वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा आज तक वोट मांगने के लिए कभी आप लोगों के बीच नहीं आना पड़ा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती प्रदान करने के लिए साक्षी महाराज को भारी मतों से विजय दिलाएं। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो