scriptजब दिल्ली में ब्रजेश पाठक ने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि साक्षी जी कमाल हो गया – साक्षी महाराज | Vijay Sankalp Shabha - Sakshi Maharaj say now Modi sunami | Patrika News

जब दिल्ली में ब्रजेश पाठक ने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि साक्षी जी कमाल हो गया – साक्षी महाराज

locationउन्नावPublished: Mar 26, 2019 08:59:45 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

विजय संकल्प सभा में साक्षी महाराज ने कहा मोदी की लहर नहीं सुनामी है, अबकी बार 400 पार हो जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं

साक्षी महाराज

जब दिल्ली में ब्रजेश पाठक ने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि साक्षी जी कमाल हो गया – साक्षी महाराज

उन्नाव. 2014 के चुनाव में मुझे 314000 मतों से जनता ने जीत दिलाया था। बसपा और सपा की जमानत जब्त हो गई थी। जब मैं दिल्ली गया तो संसद भवन में आज के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मेरा हाथ पकड़ कर कहा कि साक्षी जी कमाल हो गया। आप गए और 15 दिन में ही चुनाव जीत दिल्ली आ गए। स्थानीय नार्मल स्कूल में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वाति सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह, बृजेश रावत, दुर्गेश सिंह चंदेल सहित अन्य तमाम लोग मौजूद थे। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद ने उज्जवला योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।
अबकी बार 400 पार हो जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं

साक्षी महाराज ने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी की लहर थी। लेकिन आज मोदी की लहर नहीं है बल्कि पूरे देश में मोदी के नाम की सुनामी आ रही है। आज चुनाव साक्षी महाराज नहीं लड़ रहे हैं बल्कि देश की जनता लड़ रही है। विगत दिनों उन्होंने 5 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। जिसमें मिल रहे समर्थन से यह पता चलता है कि पूरे देश में विरोधियों की जमानत जब्त होने वाली है। यदि अबकी बार 400 पार हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। अप्रत्याशित रूप से भारतीय जनता पार्टी की 400 सीटें आ जाएं। यह सुनामी है। विजय संकल्प सभा में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, विजय द्विवेदी, हरि सहाय मिश्र उर्फ मदन, किरण सिंह, मनोज निगम, सरोज सिंह, अनुराग अवस्थी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं इस मौके पर सपा बसपा के ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि भी भाजपा में शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो