scriptकोरोना काल में वर्चुअल रैली का आगाज, भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार टू की उपलब्धियां | Virtual rally begins in Corona era, BJP counts achievements of Modi government | Patrika News

कोरोना काल में वर्चुअल रैली का आगाज, भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार टू की उपलब्धियां

locationउन्नावPublished: Jun 03, 2020 08:49:15 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– तीन तलाक धारा 370 का हुआ जिक्र
– वर्चुअल रैली के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
 

कोरोना काल में वर्चुअल रैली का आगाज, भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार टू की उपलब्धियां

कोरोना काल में वर्चुअल रैली का आगाज, भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार टू की उपलब्धियां

उन्नाव. मोदी सरकार टू के प्रथम वर्ष का कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में गिना जाएगा। तीन तलाक कानून बनाना, धारा 370 को हटाना, लद्दाख क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराए जाना, नागरिकता संशोधन कानून को पारित करवाना मोदी कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने संबोधित करते हुए वह विचाार व्यक्त किया।

समय रहते लाख डाउन घोषणा मील का पत्थर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय रहते लॉक डाउन की घोषणा एवं गरीब कल्याण के लिए आर्थिक पैकेज भारत को इस संकट से उबारने में मील का पत्थर साबित हुआ। एक घंटे तक चली रैली की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने की। वर्चुअल रैली में मौजूद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री विजय बहादुर पाठक ने कई बिंदुओं पर संकल्प भी दिलाया। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भारत की राष्ट्रीय एकता व समतामूलक समाज की स्थापना करना, स्थानीय उत्पादों के निर्माण उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

वर्चुअल रैली में जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, सरोज सिंह चौहान, संजय शुक्ला, सोनी शुक्ला, सतीश कुशवाहा, अनुराग अवस्थी, अनिल कुशवाहा, विमला कुरील, राकेश साहू, आशीष बाजपेई, अवधेश कटियार, नूतन सिंह, नवीन सिंह, सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी, सुरुचि अग्निहोत्री सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो