scriptवृंदावन से आए कलाकारों ने हुरंगा यात्रा में दी अपनी प्रस्तुति | Vrindavan artists attend in Huranga Yatra | Patrika News

वृंदावन से आए कलाकारों ने हुरंगा यात्रा में दी अपनी प्रस्तुति

locationउन्नावPublished: Mar 24, 2019 08:48:30 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

स्थानीय वृंदावन गार्डन से शुरू हुई यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी नगर तिराहे पर समाप्त हुई

हुरंगा

वृंदावन से आए कलाकारों ने हुरंगा यात्रा में दी अपनी प्रस्तुति

उन्नाव. रंगो का त्योहार होली का कार्यक्रम जनपद में अष्टमी तक चलता है.इसी क्रम में आज स्थानीय वृंदावन पार्क आवास विकास कॉलोनी से हुरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बाहर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की मनमोहक पोशाक में नृत्य करते हुए चल रहे थे। वृंदावन गार्डन से शुरू हुई हुरंगा यात्रा पितांबर नगर, मोती नगर, हरदोई पुल, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए गांधी नगर तिराहे तक पहुंचा। जहां हुरंगा यात्रा का समापन हुआ। हुरंगा यात्रा का आयोजन फागुन महोत्सव ट्रस्ट द्वारा किया गया। जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर अजीत पाल सिंह, अजीत पाल सिंह हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी, अजय त्रिवेदी, राकेश सिंह, राम तनेजा सहित अन्य लोग मौजूद थेे। तिरंगा यात्रा में वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । इसी क्रम में गांधी नगर तिराहे में शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो