scriptweather update – आंधी पानी के साथ मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने कैसा रहेगा आने वाले 3 दिनों का मौसम | Weather update - Chance of lightning, thunderstorms next three day weather | Patrika News

weather update – आंधी पानी के साथ मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने कैसा रहेगा आने वाले 3 दिनों का मौसम

locationउन्नावPublished: Sep 22, 2021 09:15:26 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आंधी पानी की संभावना
 

weather update - आंधी पानी के साथ मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने कैसा रहेगा आने वाले 3 दिनों का मौसम

weather update – आंधी पानी के साथ मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने कैसा रहेगा आने वाले 3 दिनों का मौसम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण एक बार फिर लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। उमस ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। लगातार हुई बारिश के बाद बीते 2 दिनों से चटकदार धूप निकल रही है। जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 सितंबर को बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आने की संभावना बताई गई है। 24 सितंबर को आंधी पानी की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें

महंत नरेंद्र गिरि की मौत, उपमुख्यमंत्री के उन्नाव दौरा के जिला प्रशासन कर रहा था बड़ी तैयारी, अचानक आई ये खबर

मौसम 22 सितंबर बुधवार

आज बुधवार 22 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। जबकि दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का 25 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी बादल छाए रहने की जानकारी दी गई है।

मौसम 23 सितंबर बृहस्पतिवार

जबकि बृहस्पतिवार 23 सितंबर को सुबह का तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं दिन में अधिकतम 32 डिग्री तक तापमान जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो दिन में बारिश होने की संभावना है हवा की गति भी लगभग 40 किलोमीटर रहेगी।

मौसम 24 सितंबर शुक्रवार

शुक्रवार 24 सितंबर को सुबह से ही आंधी पानी की संभावना बताई गई है। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। दिन में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। रात को भी आंधी पानी आने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो