उन्नाव

Weather Update – तापमान में भारी परिवर्तन की संभावना, जाने अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

– आसमान में बादल और बारिश की संभावना

उन्नावMar 02, 2021 / 09:52 am

Narendra Awasthi

Weather Update – तापमान में भारी परिवर्तन की संभावना, जाने अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

उन्नाव. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गरज के साथ झमाझम पानी बरसने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी और मौसम मैं ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्रीी के आसपास बना रहेगाा जबकि के 10 तक पहुंचने की संभावना बताई गई है। तापमान बढ़नेेे के साथ गर्मी से लोगों का जीवन भी प्रभावित होगा।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान 1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री होने की संभावना है। हवा की गति भी 15 से 25 किलोमीटर के बीच रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज दिन का तापमान 29 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है। मौसम भी साफ रहेगा। कल 3 मार्च बुधवार को तापमान 30 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सबसे बड़ी बात आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। वहीं चार मार्च को भी तापमान 30 और 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आसमान में खिली धूप रहेगी। 6 वह 7 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने की भी संभावना बताई गई है। जिस से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। पानी की बौछारें लोगों को बढ़ते तापमान से राहत दे सकती हैं।

Home / Unnao / Weather Update – तापमान में भारी परिवर्तन की संभावना, जाने अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.