scriptWeather update – रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज | Weather update - Cold starts with night temperatures dropping | Patrika News

Weather update – रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज

locationउन्नावPublished: Oct 02, 2020 08:33:44 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई
 

Weather update -  रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज

Weather update

उन्नाव. मानसून की विदाई के साथ सर्दी ने अपनी उपस्थिति का अहसास कराना शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आ रहा है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट का असर दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो सर्दी के दिनों में वृद्धि हो सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम का असर खेती पर भी दिखाई पड़ेगा। रवि की फसलों को इसका लाभ मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 2 अक्टूबर को दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। यह स्थिति आने वाले 3 दिनों तक बनी रहेगी। इस दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। तापमान की बात की जाए तो 4 अक्टूबर के बाद 5 अक्टूबर को दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री होने की संभावना है। लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जो 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि 6 अक्टूबर को दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 7 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल दिखाई पड़ेंगे और दिन का तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि रात के तापमान 24 डिग्री होने की जानकारी दी गई। मौसम विभाग के अनुसार गत वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बताई गई है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो