कानपुर में चिलचिलाती गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान साफ रहेगा। वही दोपहर को चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी परेशानी होगी। कानपुर का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार भी काफी रहेगी। गर्म हवा से लोगों को परेशानी होगी।
कैसा रहेगा उन्नाव का तापमान
रात 9:30 बजे के लगभग तापमान 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है । वहीं आगामी 8 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 33 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 18 से 29 किलोमीटर चलने की संभावना है। दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच का न्यूनतम तापमान 44 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री के बीच रहेगा। इस प्रकार न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर लगभग 2 डिग्री का रहेगा। आगामी 9 जून को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।